Breaking News

CM विजय का बड़ा ऐलान, चेन्नई में 20 लाख वर्गफुट में बनेगा नया सचिवालय     |   राम मंदिर ट्रस्ट के नवनियुक्त CEO एयर मार्शल जितेंद्र मिश्र (रिटायर्ड) अयोध्या पहुंचे     |   'ईरान के साथ कारोबार करने वाले देशों पर लगाएंगे प्रतिबंध', अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो बोले     |   एक्टर दुनिया विजय के बेटे के खिलाफ केस दर्ज, क्लासमेट से दुर्व्यवहार करने पर एक्शन     |   'ईरान पर फिर से अटैक करने को तैयार अमेरिका', ट्रंप का बड़ा ऐलान     |  

कर्नाटक में चुनावी अभियान की शुरुआत करेंगे अमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कर्नाटक में लोकसभा चुनाव के अभियान की शुरुआत करेंगे। भारतीय जनता पार्टी और उसके सहयोगी जनता दल (सेक्युलर) नेताओं के साथ नाश्ते पर बैठक करेंगे। 11 बजे पैलेस ग्राउंड में बेंगलुरु उत्तर, बेंगलुरु दक्षिण, बेंगलुरु सेंट्रल, बेंगलुरु ग्रामीण और चिक्काबल्लापुरा लोकसभा क्षेत्रों के पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ अमित शाह बैठक करेंगे। इसके बाद वे चिक्काबल्लापुरा, तुमकुरु, दावणगेरे और चित्रदुर्ग लोकसभा क्षेत्रों के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक करेंगे।

केंद्रीय गृह मंत्री शाम को चन्नापटना में एक रोड शो भी करेंगे। कर्नाटक में बीजेपी ने 25 लोकसभा क्षेत्रों में अपने उम्मीदवार उतारे हैं और तीन  सीटें अपने सहयोगी जेडीएस के लिए छोड़ी हैं। अपने 25 उम्मीदवारों में से, बीजेपी ने जेडीएस के संरक्षक एचडी देवेगौड़ा के दामाद डॉ. सीएन मंजूनाथ को बेंगलुरु ग्रामीण निर्वाचन क्षेत्र से तीन बार के सांसद और उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के भाई डीके सुरेश के खिलाफ मैदान में उतारा है। कर्नाटक में 28 सीटों पर आम चुनाव दो चरणों में 26 अप्रैल और सात मई को होंगे।