Breaking News

रोहित शेट्टी के घर फायरिंग का जिम्मेदार हैरी बॉक्सर अमेरिका में हिरासत में     |   गाजियाबाद पुलिस चौकी के अंदर धमाका, 'तहरीक-उल-मुजाहिदीन हिंदुस्तान' ने ली जिम्मेदारी     |   दिल्ली में प्रदूषण का असर, कक्षा 5वीं तक के स्कूलों में हाइब्रिड क्लास का आदेश     |   गुजरात: नवसारी में प्लास्टिक की दुकान में लगी आग     |   होर्मुज के पास ईरान का बड़ा एक्शन! अमेरिकी MQ-9 रीपर ड्रोन मार गिराने का दावा     |  

अमित शाह ने अनुच्छेद 370 को निरस्त करने के सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत किया

Article 370 Verdict: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को अनुच्छेद 370 को निरस्त करने के सरकार के फैसले को बरकरार रखने के सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि फैसले ने साबित कर दिया है कि पांच अगस्त, 2019 का फैसला पूरी तरह से संवैधानिक था।

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर किए पोस्ट में लिखा- मैं अनुच्छेद 370 को खत्म करने के फैसले को बरकरार रखने वाले सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत करता हूं। पांच अगस्त, 2019 को, पीएम नरेंद्र मोदी ने अनुच्छेद 370 को खत्म करने का एक दूरदर्शी फैसला लिया। तब से जम्मू कश्मीर में शांति और सामान्य स्थिति लौट आई है।

अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को निरस्त करने से जुड़े मामलों पर फैसला सुनाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग को निर्देश दिए है कि वो जम्मू कश्मीर में 30 सितंबर 2024 तक चुनाव कराए

सुप्रीम कोर्ट ने ये भी निर्देश दिया कि केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर का राज्य का दर्जा जल्द से जल्द बहाल किया जाए।