Breaking News

चढ़ावा चोरी केस: SBI समेत 3 बैंकों से आरोपियों के खातों-लॉकरों की डिटेल मांगी गई     |   ISKCON ने कोलकाता के वाइस-प्रेसिडेंट राधा रमण दास को सभी पदों से हटाया     |   जम्मू कश्मीर के सोपोर में AK-47, हैंड ग्रेनेड समेत भारी मात्रा में हथियार बरामद     |   मुंबई में मूसलाधार बारिश से कई इलाकों में जलभराव, अंधेरी सबवे बंद     |   यूरोप में भीषण गर्मी का कहर: फ्रांस में 1,000 से अधिक लोगों की मौत, अलर्ट जारी     |  

ओडिशा में प्रचार करेंगे अमित शाह और राहुल गांधी

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज ओडिशा में अपनी-अपनी पार्टी के उम्मीदवारों के समर्थन में चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे। ओडिशा में लोकसभा और विधानसभा चुनाव एक साथ हो रहे हैं। अमित शाह एक रोड शो और दो सार्वजनिक बैठक करेंगे। 

राहुल गांधी एक बाइक रैली में शामिल होंगे और एक चुनावी रैली को संबोधित करेंगे। राहुल गांधी बोलांगीर में एक बाइक रैली में शामिल होंगे और एक सार्वजनिक बैठक को संबोधित करेंगे।

राउरकेला और कांटाबांजी में अमित शाह की रैली होगी। बीजेडी अध्यक्ष और ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं। उनके इलाके में अमित शाह का कोई कार्यक्रम नहीं रखा गया है।