Breaking News

रोहित शेट्टी के घर फायरिंग का जिम्मेदार हैरी बॉक्सर अमेरिका में हिरासत में     |   गाजियाबाद पुलिस चौकी के अंदर धमाका, 'तहरीक-उल-मुजाहिदीन हिंदुस्तान' ने ली जिम्मेदारी     |   दिल्ली में प्रदूषण का असर, कक्षा 5वीं तक के स्कूलों में हाइब्रिड क्लास का आदेश     |   गुजरात: नवसारी में प्लास्टिक की दुकान में लगी आग     |   होर्मुज के पास ईरान का बड़ा एक्शन! अमेरिकी MQ-9 रीपर ड्रोन मार गिराने का दावा     |  

अरुणाचल प्रदेश में वोटों की गिनती के लिए सभी तैयारियां पूरी

अरुणाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव की काउंटिंग के लिए बड़े पैमाने पर इंतजाम किए गए हैं। काउंटिंग दो जून को होगी। वहीं राज्य में हुए लोकसभा चुनाव के लिए वोटों की गिनती चार जून को सुबह आठ बजे शुरू होगी।

विधानसभा चुनाव के लिए काउंटिंग अंजॉ जिले को छोड़कर सभी जिला मुख्यालयों में 50 विधानसभा सीटों के लिए 24 केंद्रों पर होगी। अरुणाचल पूर्व और पश्चिम लोकसभा सीट के लिए काउंटिंग चार जून को राज्य के सभी 25 जिलों के सभी 25 काउंटिंग सेंटरों पर होगी।

अरुणाचल प्रदेश में 19 अप्रैल को हुए चुनाव में 3.8 लाख से ज्यादा लोगों ने वोट डाला।