Breaking News

TMC के 20 बागी सांसदों को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस, अयोग्यता मामले में देरी पर मांगा जवाब     |   तरुण तेजपाल को सुप्रीम कोर्ट से झटका, 2 हफ्ते में करना होगा सरेंडर     |   प्याज और चीनी की बढ़ती कीमतों पर दिल्ली CM रेखा गुप्ता ने बुलाई बैठक     |   दिल्ली में अब तक H1N1 के कुल 2308 मामले सामने आए     |   J-K: पुलवामा में सुरक्षाबलों का ऑपरेशन, दो संदिग्ध गिरफ्तार     |  

दीपावली पर राजाजी टाइगर रिजर्व में अलर्ट, वनकर्मियों की छुट्टियां निरस्त

दीपावली पर्व पर कोई उल्लू समेत जंगली जानवरों का शिकार न कर ले, इसके लिए वन विभाग की ओर से अलर्ट घोषित कर दिया गया है। कर्मियों की छुट्टियां निरस्त कर 24 घंटे गश्त की जा रही है। जंगल के सीमावर्ती वाले क्षेत्रों में अधिक चौकसी बरती जा रही है।

हरिद्वार का शहर और देहात का इलाका राजाजी टाइगर रिजर्व और हरिद्वार वन प्रभाग से लगा हुआ है। जिससे जंगल जानवरों का आबादी क्षेत्रों में आना-जाना आता होता रहता है। इससे हरिद्वार में मानव-वन्यजीव संघर्ष की आशंका बनी रहती है। हालांकि, इसमें ग्रामीणों के साथ ही जंगली जानवरों को भी खतरा बना रहता है।