Breaking News

9/11 हमले के 25 साल, मृतकों को श्रद्धांजलि, पीड़ित परिवारों के साथ खड़े: PM मोदी     |   ‘आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत सबसे आगे’, 9/11 हमले की बरसी पर बोले PM मोदी     |   महेश बाबू, राजामौली, VVS लक्ष्मण, साइना नेहवाल को SIR प्रक्रिया के तहत नोटिस जारी     |   UP के सीएम योगी आदित्यनाथ ने गड्ढा-मुक्त सड़कों को लेकर लखनऊ में बैठक की     |   BRICS Summit के लिए दिल्ली पहुंचे पुतिन, पालम एअरपोर्ट पर उतरा राष्ट्रपति का विमान     |  

अकाली दल को विश्वसनीय नेता मिलना चाहिए: सुनील जाखड़

पंजाब बीजेपी अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने गुरुवार को कहा कि शिरोमणि अकाली दल ऐसी पार्टी है, जो दूसरों से काफी अलग है। इसलिए उसके पास एक विश्वसनीय नेता होना चाहिए। उनकी ये टिप्पणी मंगलवार को कुछ वरिष्ठ अकाली नेताओं की मांग किए जाने पर आई है कि पंजाब में हाल ही में हुए लोकसभा चुनावों में पार्टी की हार के बाद उनके पार्टी अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल को पार्टी प्रमुख के पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।

सुनील जाखड़ जालंधर में मीडिया कर्मियों से बात कर रहे थे। आम चुनावों में अकाली दल को करारी हार का सामना करना पड़ा, क्योंकि वो पंजाब की 13 लोकसभा सीटों में से केवल एक पर ही जीत पाई। बादल की पत्नी और पूर्व केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने बठिंडा सीट बरकरार रखी।