Breaking News

मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम से मिले नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, ब्रेकफास्ट पर हुई चर्चा     |   'संघर्ष अब सिर्फ क्षेत्रों तक सीमित नहीं', BRICS ओपन सेशन में बोले PM मोदी     |   इंडोनेशिया में पैसेंजर शिप से 140 लोग लापता, बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान जारी     |   BRICS समिट के बाद चीन के लिए रवाना हुए राष्ट्रपति शी जिनपिंग     |   मायावती का आकाश आनंद पर हमला, बीमारी की झूठी खबर फैलाने का लगाया आरोप     |  

शरद पवार से पहले अजित गुट पहुंचा सुप्रीम कोर्ट

महाराष्ट्र की सियासत में चाचा भतीजे के बीच पिछले छह महीने से चल रही तनातनी और भी बढ़ गई है. चुनाव आयोग ने अजित पवार गुट को ही असली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) माना है. जिसके बाद अब पार्टी दो धड़ों में बंट गई है. 6 फरवरी को फैसला चुनाते हुए चुनाव आयोग ने पार्टी का नाम NCP और चुनाव चिह्न घड़ी अजित गुट को दिया है.

इसके साथ ही चुनाव आयोग ने शरद पवार को अपने नए राजनीतिक दल के लिए तीन नाम देने को कहा है, जिसके लिए बुधवार शाम 4 बजे तक का समय दिया है. चुनाव आयोग के फैसले से जहां अजित गुट में जश्न का माहौल है तो वहीं शरद गुट में मायूसी छाई हुई है. मंगलवार को शरद पवार ने आयोग के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का रुख करने की बात कही थी.