Breaking News

चेवेल्ला में पलटी सेना की गाड़ी, 7 जवान घायल     |   ग्लोबल माइक्रोसॉफ्ट आउटेज का उड़ानों के संचालन पर कोई असर नहीं: एअर इंडिया     |   PM मोदी ने बेंगलुरु में कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, शिलान्यास और शुभारंभ किया     |   PM मोदी 16 नवंबर से तीन दिवसीय फिलीपींस दौरे पर जाएंगे, ASEAN और ईस्ट एशिया समिट में होंगे शामिल     |   Microsoft Outlook ठप! दुनियाभर में हजारों यूजर्स परेशान, Microsoft 365 पर भी असर     |  

वायु गुणवत्ता ‘बेहद खराब’ स्तर पर बरकरार, एक्यूआई 338 पर पहुंचा

Delhi: दिल्ली की वायु गुणवत्ता शनिवार को भी “बेहद खराब” श्रेणी में बनी हुई है। शहर का एक्यूआई 338 दर्ज किया गया।

दिल्ली के लिए एयर क्वालिटी अर्ली वार्निंग सिस्टम के जारी अनुमान के मुताबिक, आने वाले हफ्ते में वायु गुणवत्ता “बेहद खराब” रहने की संभावना है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के मुताबिक अनुसार, 0 से 50 के बीच एक्यूआई को “अच्छा”, 51 से 100 के बीच “संतोषजनक”, 101 से 200 के बीच “मध्यम”, 201 से 300 के बीच “खराब”, 301 से 400 के बीच “बहुत खराब” और 401 से 500 के बीच “गंभीर” माना जाता है।