Breaking News

धार भोजशाला मामले में हाई कोर्ट के आदेश पर ASI का बड़ा फैसला: अब सालभर पूजा कर सकेंगे हिंदू     |   केंद्रीय मंत्री बंदी संजय के बेटे भगीरथ ने POCSO मामले में सरेंडर किया     |   रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने यूएई के राष्ट्रपति से की फोन पर बात     |   दिल्ली सरकार ने ATF पर VAT 25% से घटाकर 7% किया, एयरलाइंस और यात्रियों को मिलेगी राहत     |   NEET पेपर लीक केस: पीवी कुलकर्णी और मनीषा वाघमारे 10 दिन की CBI कस्टडी में भेजे गए     |  

'कल के बाद EVM पर भी सवाल खड़ें होंगे', बीजेपी का कांग्रेस पर निशाना

देश के चार राज्यों में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव के नतीजे 3 दिसंबर को घोषित होंगे। विधानसभा चुनाव के नतीजे आने में कुछ ही घंटे बाकी है। ऐसे में मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस पर निशाना साधा।

मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने एग्जिट पोल पर कहा कि कल तक का इंतजार करें। कांग्रेस EVM पर सवाल करेगी, जैसा वे एग्जिट पोल पर सवाल कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब कांग्रेस पार्टी हारती है तो वे अदालत, सेना, वैक्सीन, एग्जिट पोल पर सवाल कर देती है।

मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, तेलंगाना और मिजोरम में हाल ही में विधानसभा चुनाव संपन्न हुए हैं। मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान और तेलंगाना में 3 दिसंबर को नतीजे घोषित होंगे, जबकि मिजोरम में चार दिसंबर को मतगणना होगी।