Breaking News

संसद सत्र शुरू होने से पहले राजनाथ के दफ्तर में NDA के मंत्रियों की अहम बैठक हुई     |   आंध्र प्रदेश: 7 कोविड केस मिले, एक की मौत, RIMS अस्पताल में अलग वार्ड बनाया गया     |   कोरोना को लेकर इस जिले में हड़कंप... मिले 7 मरीज, बनाया गया आइसोलेशन वार्ड     |   वीजा सर्विस: प्राइवेट फर्मों का टेंडर रद्द वाले HC के फैसले को केंद्र ने SC में दी चुनौती     |   हरियाणा: ‘जींद का घेवर वही है, लेकिन तेवर बदल गए हैं’, रैली में बोले पीएम मोदी     |  

अभिनेता-नेता विजय ने करूर भगदड़ के पीड़ित परिवारों से की बात, सहायता का दिया आश्वासन

Tamil Nadu: अभिनेता-नेता विजय ने व्हाट्सएप पर वीडियो कॉल के माध्यम से करूर भगदड़ के पीड़ितों के परिवारों से संपर्क शुरू किया और उन्हें सहायता का आश्वासन दिया। एक पीड़ित परिवार ने बताया कि तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) पार्टी के प्रमुख ने छह अक्टूबर की शाम को वीडियो कॉल की थी। गौरतलब है कि पीड़ित परिवारों से व्यक्तिगत रूप से मिलने नहीं जाने के कारण विजय को कुछ वर्गों की आलोचनाओं का सामना करना पड़ा।

पीड़ित परिवार के एक सदस्य ने करूर में पत्रकारों को बताया, ‘‘उन्होंने मेरे दामाद को फोन किया और हार्दिक संवेदनाएं जतायीं। उन्होंने इस घटना पर खेद व्यक्त किया और कहा कि ऐसा नहीं होना चाहिए था। साथ ही उन्होंने परिवार को अपनी सहायता का आश्वासन भी दिया।

एक अन्य परिवार से बात करते हुए विजय ने एक महिला को सांत्वना देते हुए कहा, ‘‘मैं आपके बेटे जैसा हूं।’’ टीवीके के एक सूत्र ने बताया कि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि विजय करूर जाएंगे या नहीं। उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन उन्होंने पार्टी सदस्यों से पीड़ित परिवारों से संपर्क करने को कहा है।’’