Breaking News

गलत इरादे से हुआ बयान का इस्तेमाल: कॉकरोच वाले बयान पर बोले CJI सूर्यकांत     |   PM पर राहुल गांधी का बयान निम्नस्तरीय और निंदनीय, व्यक्तिगत पीड़ा हुई: राजनाथ सिंह     |   उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने चमोली टनल हादसे में लोगों की मौत पर दुख जताया     |   जुलाई में थोक मूल्य महंगाई में गिरावट, जुलाई में 0.9% घटकर 9.78 फीसदी रही     |   आरजी कर रेप-मर्डर केस: पूर्व TMC MLA निर्मल घोष पर पुलिस स्टेशन के बाहर भीड़ का हमला     |  

आंध्र प्रदेश: बापटला जिले में ग्रेनाइट खदान में हुआ हादसा, छह प्रवासी श्रमिकों की मौत

आंध्र प्रदेश के बापटला जिले में रविवार को एक खदान में ग्रेनाइट की विशाल चट्टान गिरने से छह प्रवासी मजदूरों की मौत हो गई और तीन घायल हो गए। पुलिस के अनुसार ये घटना आज सुबह लगभग 10:30 बजे हुई, जब नौ मज़दूर खनन कार्य में लगे हुए थे।

पुलिस अधिकारी ने बताया, "सभी पीड़ित ओडिशा के हैं। हमें संदेह है कि पानी के रिसाव के कारण चट्टान धंस गई। फ़ोरेंसिक टीमें जाँच कर रही हैं।" उन्होंने आगे कहा कि कोई विस्फोट या भूकंपीय गतिविधि नहीं हुई।

खनन विभाग के अधिकारियों के साथ पुलिस ने तुरंत बचाव अभियान शुरू किया। इस बीच मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने इस त्रासदी पर दुख व्यक्त किया। नायडू ने कहा, "मैंने अधिकारियों से बात की, उन्हें घायलों को अच्छी चिकित्सा देने के आदेश दिए और दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए गहन जाँच के आदेश दिए।"

वाईएसआरसीपी प्रमुख वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने घटना पर दुख व्यक्त किया। रेड्डी ने कहा, "ये वास्तव में हृदय विदारक है। इन मजदूरों ने अपने परिवारों के लिए मेहनत करते हुए अपनी जान गंवा दी।" उन्होंने सरकार से दुर्घटना में घायल हुए लोगों के लिए चिकित्सा देखभाल सुनिश्चित करने तथा मृतकों के परिवारों को तत्काल सहायता प्रदान करने का आग्रह किया।