Breaking News

मुंबई: मुहर्रम पर जहरीला कैप्सूल मामले के आरोपी फैयाज को पुलिस कोर्ट लेकर पहुंची     |   दिल्ली में इलेक्ट्रिक व्हीकल (eV) पॉलिसी 2026 लॉन्च, 1 जुलाई से होगी लागू     |   SIA ने श्रीनगर की TADA कोर्ट में सरला भट्ट मर्डर केस में चार्जशीट दाखिल की     |   खामेनेई के अंतिम संस्कार में भारत की ओर से पबित्रा मार्गेरिटा और सैयद अता हसनैन जाएंगे     |   राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: अनिल मिश्रा-गोपाल राव समेत 70-80 लोगों को नोटिस     |  

चंडीगढ़ में एक चायवाला उतरा चुनावी मैदान में

चंडीगढ़ में एक चायवाले ने चुनावी मैदान में उतरकर कांग्रेस और बीजेपी के दिग्गजों को टक्कर दी है। सेक्टर 24 में चाय की दुकान लगाने वाले विनोद कुमार ने निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर पर्चा भरा है।

वे अपने ग्राहकों चाय पिलाते हुए अपना प्रचार कर रहे हैं। 

विनोद कुमार का कहना है कि उन्होंने चुनाव मैदान में उतरने का फैसला इसलिए किया क्योंकि वो मौजूदा राजनीति से तंग आ चुके हैं और लोगों की समस्याओं को समझना और फिर उनका समाधान करना चाहते हैं।

विनोद कुमार सुबह पांच बजे उठते हैं और सुबह नौ बजे तक कॉलोनियों में प्रचार करते रहते हैं। कुछ वोटर उनके प्रचार के तरीके को खासा पसंद कर रहे हैं।

विनोद कुमार का चुनाव चिन्ह मशाल है। चंडीगढ़ में आम चुनाव के अंतिम चरण में एक जून को वोट डाले जाएंगे। विनोद कुमार का मुकाबला कांग्रेस के मनीष तिवारी और बीजेपी के संजय टंडन से है।