Breaking News

रोहित शेट्टी के घर फायरिंग का जिम्मेदार हैरी बॉक्सर अमेरिका में हिरासत में     |   गाजियाबाद पुलिस चौकी के अंदर धमाका, 'तहरीक-उल-मुजाहिदीन हिंदुस्तान' ने ली जिम्मेदारी     |   दिल्ली में प्रदूषण का असर, कक्षा 5वीं तक के स्कूलों में हाइब्रिड क्लास का आदेश     |   गुजरात: नवसारी में प्लास्टिक की दुकान में लगी आग     |   होर्मुज के पास ईरान का बड़ा एक्शन! अमेरिकी MQ-9 रीपर ड्रोन मार गिराने का दावा     |  

केजरीवाल की गिरफ्तारी पर डलास में AAP समर्थकों ने किया विरोध प्रदर्शन

आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की ईड़ी की तरफ से की गई गिरफ्तारी के विरोध में पार्टी समर्थकों ने डलास में विरोध प्रदर्शन किया। वे केजरीवाल के पोस्टर लेकर महात्मा गांधी मेमोरियल प्लाजा पर इकट्ठा हुए और नारे लगाए। 21 मार्च को गिरफ्तार हुए केजरीवाल 15 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में हैं।
मंगलवार को हाई कोर्ट में हुई सुनवाई में अरविंद केजरीवाल को कोई राहत नहीं मिली और हाई कोर्ट ने केजरीवाल की गिरफ्तारी को सही माना और अब केजरीवाल अपनी याचिका लेकर सुप्रीम कोर्ट पहुंच गए हैं।