Breaking News

‘महिला आरक्षण पर विपक्ष का चेहरा संसद में बेनकाब’, UP विधानसभा में बोले CM योगी     |   ‘नारी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता’, यूपी विधानसभा में सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा     |   ‘पहले महिलाएं सपा के शोहदों से परेशान थीं’, UP विधानसभा में बोले CM योगी आदित्यनाथ     |   ‘पिछली सरकारें महिलाओं के पैसे खा जाती थीं’, UP विधानसभा में बोले CM योगी आदित्यनाथ     |   ‘विपक्ष ने जनधन योजना का भी विरोध किया’, UP विधानसभा में बोले CM योगी आदित्यनाथ     |  

हरियाणा विधानसभा चुनाव में AAP ने इंडिया ब्लॉक से किया किनारा

हाल ही में हरियाणा में विधानसभा चुनाव होने हैं, आप पार्टी ने लोकसभा चुनाव अपने इंडिया ब्लॉक पार्टनर कांग्रेस के साथ मिलकर लड़ा था लेकिन आगामी हरियाणा विधानसभा चुनाव आम आदमी पार्टी ने इंडिया ब्लॉक से किनारा कर लिया है और हरियाणा में आगामी विधानसभा चुनाव में अकेले सभी 90 सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया हैं। आम आदमी पार्टी को लगता है कि राज्य में उसका संगठन मजबूत हो रहा है और बीजेपी की सरकार के खिलाफ 'एंटी इन्कमबेंसी' (सत्ता विरोधी लहर) है। 10 साल की सरकार के खिलाफ लोगों में गुस्सा भी है, यही वजह है कि लोकसभा चुनाव में बीजेपी को नुकसान झेलना पड़ा है। आम आदमी पार्टी ने हरियाणा में कई बार चुनाव लड़ा है, लेकिन जीत नसीब नहीं हुई है।

हरियाणा में आम आदमी पार्टी के अकेले विधानसभा चुनाव लड़ने से कांग्रेस को नुकसान हो सकता है। आम आदमी पार्टी का उभरना कांग्रेस के वोट बैंक में सेंध लगा सकता है। विशेषकर शहरी और युवा वोटर्स को आप अपने वोटर्स में बदल सकती है, दरअसल शहरी और युवा भ्रष्टाचार और सुशासन के मुद्दे पर आप की नीतियों की ओर आकर्षित हो सकते हैं। 

हरियाणा में आम आदमी पार्टी का कुछ जिलों में मजबूत आधार बनता दिख रहा है। विशेषकर गुरुग्राम, फरीदाबाद, रोहतक और हिसार जैसे शहरी इलाकों में संगठन बना रहा हैं। पंचायत और जिला परिषद चुनावों में भी आप ने इन क्षेत्रों में अच्छा प्रदर्शन किया है। गुरुवार को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, राज्यसभा सांसद संजय सिंह, राष्ट्रीय संगठन मंत्री संदीप पाठक और प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में चुनाव की रणनीति बताई. उन्होंने कहा कि 20 जुलाई को बैठक होगी और हरियाणा के लिए अरविंद केजरीवाल की गारंटी लॉन्च की जाएगी।