Breaking News

'मिशन दृष्टि' की कामयाबी पर बोले PM मोदी- युवाओं ने कर दिखाया कमाल     |   ईरान और ओमान के विदेश मंत्रियों की फोन पर बातचीत, क्षेत्रीय हालात पर चर्चा     |   झारखंड कांग्रेस की 36 सदस्यीय राजनीतिक समिति गठित     |   ईरान और जर्मनी के विदेश मंत्रियों के बीच फोन पर बातचीत, क्षेत्रीय हालात पर चर्चा     |   उरी-बारामूला नेशनल हाईवे पर भूस्खलन, यातायात पूरी तरह बाधित     |  

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ AAP ने किया प्रदर्शन

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ आम आदमी पार्टी ने दिल्ली के लक्ष्मी नगर में प्रदर्शन किया और बीजेपी के खिलाफ वोट करके जवाब देने का वादा किया। आम आदमी पार्टी के नेता कुलदीप कुमार के नेतृत्व में एएपी समर्थकों ने प्रदर्शन किया और 'जेल का जवाब वोट से' का नारा लगाया।

दिल्ली में छठे चरण में 25 मई को मतदान होगा। विपक्षी गुट 'इंडिया' के सीट बंटवारे के अनुसार, दिल्ली में एएपी चार सीटों पर और कांग्रेस तीन सीटों पर चुनाव लड़ेगी।