Breaking News

CM विजय का बड़ा ऐलान, चेन्नई में 20 लाख वर्गफुट में बनेगा नया सचिवालय     |   राम मंदिर ट्रस्ट के नवनियुक्त CEO एयर मार्शल जितेंद्र मिश्र (रिटायर्ड) अयोध्या पहुंचे     |   'ईरान के साथ कारोबार करने वाले देशों पर लगाएंगे प्रतिबंध', अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो बोले     |   एक्टर दुनिया विजय के बेटे के खिलाफ केस दर्ज, क्लासमेट से दुर्व्यवहार करने पर एक्शन     |   'ईरान पर फिर से अटैक करने को तैयार अमेरिका', ट्रंप का बड़ा ऐलान     |  

मिजोरम में कांग्रेस का समर्थन करेगी AAP, नहीं लड़ेगी चुनाव, किया बड़ा एलान

आम आदमी पार्टी मिजोरम के अध्यक्ष एंड्रयू लालरेमकिमा ने बुधवार को लोकसभा चुनाव के लिए मिजोरम में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच गठबंधन का ऐलान किया। आइज़वाल में उन्होंने गठबंधन के बारे में जानकारी दी और कहा कि आप लोकसभा चुनाव में मिजोरम से कांग्रेस उम्मीदवार का समर्थन करेगी क्योंकि उनकी पार्टी पिछले राज्य विधानसभा चुनाव में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सकी थी।

"जैसा कि हमने पिछला राज्य विधानसभा चुनाव लड़ा है और हमने पाया है कि हमें यहां अपनी पार्टी बनाने के लिए अभी भी एक लंबा रास्ता तय करना है। इसलिए इस बार किसी भी उम्मीदवार को खड़ा करना हमारे लिए नासमझी होगी, लेकिन अभी चूंकि इंडिया गठबंधन बना है और हम केंद्रीय स्तर पर कांग्रेस के साथ काम कर रहे हैं, इसलिए हमने फैसला किया कि यह सभी के लिए फायदेमंद होगा कि हमारी पार्टी इस चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार का समर्थन करेगी।''

मिजोरम में लोकसभा सीट के लिए पहले चरण में 19 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे जबकि नतीजे चार जून को आएंगे।