Breaking News

सिक्कम: नेशनल हाईवे 10 पर सिंगतम-रंगपो के बीच भूस्खलन, गंगटोक जाने वाली सड़क बंद     |   बिहार के सीएम सम्राट चौधरी ने पेंशन लाभार्थियों के खातों में ₹1,423.94 करोड़ भेजे     |   UP: ‘लंबे समय तक अयोध्या को नजरअंदाज किया गया’, बोले सीएम योगी आदित्यनाथ     |   इंग्लैंड से हार के बाद BCCI खिलाड़ियों-कोचिंग स्टाफ के प्रदर्शन की समीक्षा करेगा     |   दिल की बीमारियों के बाद कैंसर बनी दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी जानलेवा बीमारी: WHO     |  

MP News: कूनो नेशनल पार्क में मादा चीता ने पांच शावकों को जन्म दिया, देश में चीतों की संख्या 53 हुई

MP News: मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में नामीबियाई चीता ‘ज्वाला’ ने सोमवार को पांच शावकों को जन्म दिया, जिससे देश में चीतों की कुल आबादी 53 हो गई है। ये जानकारी केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने दी। कुछ दिन पहले ही चीता ‘गामिनी’ ने इसी पार्क में चार बच्चों को जन्म दिया था।

भूपेंद्र यादव ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘ये प्रोजेक्ट चीता के लिए गौरव का क्षण है क्योंकि नामीबियाई चीता ‘ज्वाला’ तीसरी बार मां बनी। उसने आज कूनो नेशनल पार्क में पांच शावकों को जन्म दिया। इसके साथ, भारत में जन्मे शावकों की संख्या 33 हो गई है। ये भारत की चीता संरक्षण यात्रा में एक और महत्वपूर्ण मील का पत्थर है।’’

पर्यावरण मंत्री ने कहा कि ये उपलब्धि पशु चिकित्सकों, क्षेत्रीय कर्मियों और इसमें शामिल सभी लोगों की समर्पित कोशिशों, हुनर और प्रतिबद्धता को दिखाती है। उन्होंने कहा, ‘‘इन शावकों के आने के साथ, भारत में चीतों की कुल आबादी अब 53 हो गई है। वन्यजीव संरक्षण के लिए ये एक ऐतिहासिक और दिल को छू लेने वाला पल है।’’

भूपेंद्र यादव ने कहा, ‘‘ज्वाला और उसके शावक मजबूत बनें और आगे बढ़ें, भारत में चीतों की कहानी को और भी ऊंचाइयों तक ले जाएं।’’