Breaking News

लैंबोर्गिनी केस: आरोपी शिवम को न्यायिक हिरासत नहीं, पुलिस की अर्जी कोर्ट से खारिज     |   हिमांशु भाऊ गैंग के नाम पर 10 करोड़ मांगने वाला नकली गैंगस्टर नरेला से गिरफ्तार     |   रक्षा मंत्री राजनाथ की अध्यक्षता में हुई बैठक में नए राफेल जेट्स खरीद को मंजूरी     |   लखनऊ: KGMU में एक बार फिर छेड़छाड़ और यौन शोषण का मामला, 50 दिन में तीसरा केस     |   बांग्लादेश चुनाव 2026: दोपहर 12 बजे तक 32.88 फीसदी मतदान हुआ     |  

हल्द्वानी मंडी में डबल मर्डर से सनसनी, पत्थरों से कुचलकर युवक-युवती की हत्या

उत्तराखंड के हल्द्वानी से एक बहुत चौंकाने वाली खबर सामने आई है। यहां गल्ला मंडी परिसर में आज उस समय सनसनी फैल गई, जब एक युवक और युवती के लहूलुहान शव बरामद हुए। दोनों की पत्थरों से कुचलकर निर्मम हत्या की गई है। सुबह जब व्यापारी और मजदूर मंडी पहुंचे, तो वहां का मंजर देख उनके होश उड़ गए। सूचना मिलते ही एसपी सिटी मनोज कत्याल और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। शवों के चेहरे बुरी तरह कुचले गए हैं, जिससे मामला आपसी रंजिश या प्रेम-प्रसंग से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और शिनाख्त की कोशिशें जारी हैं।