Breaking News

कोलकाता समेत आसपास के जिलों में भारी बारिश, 19 जुलाई तक भारी वर्षा का अलर्ट जारी     |   न्यूजीलैंड में 6.3 तीव्रता का तेज भूकंप, सुनामी की चेतावनी जारी     |   रोहिंग्या-बांग्लादेशी घुसपैठ नेटवर्क पर ED का बड़ा एक्शन, कई राज्यों में छापेमारी     |   दिल्ली: रेखा गुप्ता कैबिनेट ने ₹400 करोड़ से अधिक की 'स्टार्टअप और इन्क्यूबेशन नीति' को दी मंजूरी     |   तृणमूल कांग्रेस की सांसद कोयल मल्लिक ने राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा दिया     |  

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के आवास को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस छानबीन में निकली अफवाह

Tamilnadu: उप-राष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन के पोएस गार्डन स्थित आवास पर बम की धमकी दी गई है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी देते हुए कहा कि यह धमकी अफवाह प्रतीत होती है।

चेन्नई में सहायक पुलिस आयुक्त के कार्यालय को ईमेल पर धमकी मिली। इसके बाद बम जांच एवं निरोधक दस्ते (बीडीडीएस) के विशेषज्ञों के साथ एक पुलिस टीम उप-राष्ट्रपति के घर पहुंची और गहन जांच की गई। जांच में एक खोजी कुत्ते की भी मदद ली गई।

एक पुलिस अधिकारी ने कहा, "यह धमकी एक अफवाह प्रतीत होती है।" चेन्नई पुलिस को पिछले महीने से इस तरह की कई धमकियां ईमेल पर मिल रही हैं और भेजने वाले का पता लगाने के प्रयास जारी हैं।