Breaking News

सिक्किम टनल लैंडस्लाइड में अबतक 9 शव बरामद     |   NEET एग्जाम लीक पर बोले पीएम मोदी, NDA संसदीय दल की बैठक में कहा- जिम्मेदार लोगों पर लिया सख्त एक्शन     |   यूक्रेन के पास मिसाइल हमले में 4 भारतीयों की मौत से भारत नाराज, रूसी राजदूत तलब     |   किसानों को रोकने के लिए बनाई गई 'पत्थरों की दीवार', कुंडली बॉर्डर पर गरमाया माहौल     |   मॉनसून सत्र: राज्यसभा और लोकसभा में हंगामा, कार्यवाही दो बजे तक स्थगित     |  

गुजरात: पावागढ़ मंदिर में कार्गो रोपवे का तार टूटने से 6 लोगों की मौत, राहत कार्यों में जुटी पुलिस

Gujarat: गुजरात में पंचमहल ज़िले के मशहूर पावागढ़ हिल मंदिर में शनिवार को एक मालवाहक रोपवे का तार टूट जाने से छह लोगों की मौत हो गई। पुलिस अधीक्षक हरेश दुधात ने हादसे को लेकर कहा कि पुलिस और दमकल की टीमें बचाव एवं राहत कार्यों के लिए मौके पर मौजूद हैं।

ये मंदिर लगभग 800 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है, जहां तीर्थयात्री या तो लगभग 2000 सीढ़ियाँ चढ़कर शिखर तक पहुंचते हैं या केबल कार का सहारा लेते हैं। हालांकि, अधिकारियों ने बताया कि खराब मौसम के कारण सुबह से ही आम जनता के लिए रोपवे बंद कर दिया गया था।

पावागढ़ हिल चंपानेर से तीन चरणों में निकलती है और इसका पठार 1471 फीट की ऊंचाई पर स्थित है। पहाड़ी की चोटी पर देवी काली को समर्पित एक विशाल मंदिर है। यहां हर साल लगभग 25 लाख पर्यटक आते हैं।