Breaking News

लोकसभा की कार्यवाही दोपहर दो बजे तक स्थगित     |   टाटा के चेयरमैन चंद्रशेखरन के इस्तीफे की पेशकश के बाद TCS में 4.97% की गिरावट     |   राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर दो बजे तक स्थगित     |   अरुणाचल में चीनी घुसपैठ की खबरों के बीच जयशंकर-राजनाथ की मुलाकात     |   'आज तीन बजे से चर्चा शुरू करेंगे, मैं हर सवाल का जवाब देने को तैयार' अमित शाह ने विपक्ष को दिया चैलेंज     |  

Odisha: कालाहांडी में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन सेप्टिक टैंक में दम घुटने से छह लोगों की मौत

Odisha: ओडिशा के कालाहांडी जिले में मंगलवार को सेप्टिक टैंक के निर्माण के दौरान उसके अंदर गए कम से कम छह लोगों की दम घुटने से मौत हो गई। पुलिस ने ये जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि मदनपुर-रामपुर पुलिस थाना क्षेत्र के करियाखुंटा गांव में हुई इस घटना में एक व्यक्ति बीमार भी पड़ गया। उन्होंने बताया कि वे सेप्टिक टैंक के अंदर निर्माण कार्य में शामिल थे।

मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) ने कहा, ‘‘कालाहांडी जिले के मदनपुर-रामपुर में एक निर्माण स्थल पर हुए दुखद हादसे की जानकारी मिली। इस घटना में छह लोगों की जान चली गई। ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने मृतकों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है।’’

सीएमओ ने ‘एक्स’ पर पोस्ट में कहा, ‘‘उन्होंने मुख्यमंत्री राहत कोष (सीएमआरएफ) से प्रत्येक मृतक के परिजनों को चार-चार लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की भी घोषणा की है।’’