Breaking News

TMC के 20 बागी सांसदों को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस, अयोग्यता मामले में देरी पर मांगा जवाब     |   तरुण तेजपाल को सुप्रीम कोर्ट से झटका, 2 हफ्ते में करना होगा सरेंडर     |   प्याज और चीनी की बढ़ती कीमतों पर दिल्ली CM रेखा गुप्ता ने बुलाई बैठक     |   दिल्ली में अब तक H1N1 के कुल 2308 मामले सामने आए     |   J-K: पुलवामा में सुरक्षाबलों का ऑपरेशन, दो संदिग्ध गिरफ्तार     |  

Maharashtra: पुणे में चार वर्षीय बच्ची का यौन उत्पीड़न कर की हत्या, 65 वर्षीय व्यक्ति गिरफ्तार

Maharashtra: महाराष्ट्र में पुणे जिले के एक गांव में चार वर्षीय बच्ची का यौन उत्पीड़न करने और उसकी हत्या करने के आरोप में एक बुजुर्ग को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने शुक्रवार को भोर तहसील में हुई घटना के सिलसिले में 65 साल के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

उन्होंने कहा, ‘‘आरोपी ने बच्ची को कथित तौर पर भोजन का लालच देकर फुसलाया और वह उसे मवेशियों के बाड़े में ले गया, जहां उसने उसका यौन उत्पीड़न किया और फिर उसकी हत्या कर दी।’’ अधिकारी ने बताया कि बच्ची के लापता होने पर उसके रिश्तेदारों ने उसकी तलाश शुरू की और इसी दौरान एक निजी आवास के सीसीटीवी फुटेज में आरोपी, बच्ची के साथ नजर आया।

उन्होंने बताया कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया गया। इस घटना से इलाके में आक्रोश फैल गया और पुलिस चौकी पर सैकड़ों ग्रामीणों ने इकट्ठा होकर आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। बाद में भीड़ ने मुंबई-बेंगलुरु राजमार्ग को अवरुद्ध कर दिया जिससे यातायात बाधित हो गया।

पुणे के ग्रामीण पुलिस अधीक्षक संदीप सिंह गिल ने लोगों को आश्वासन दिया कि इस मामले में 15 दिन के भीतर आरोपपत्र दाखिल कर दिया जाएगा।