Breaking News

गलत इरादे से हुआ बयान का इस्तेमाल: कॉकरोच वाले बयान पर बोले CJI सूर्यकांत     |   PM पर राहुल गांधी का बयान निम्नस्तरीय और निंदनीय, व्यक्तिगत पीड़ा हुई: राजनाथ सिंह     |   उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने चमोली टनल हादसे में लोगों की मौत पर दुख जताया     |   जुलाई में थोक मूल्य महंगाई में गिरावट, जुलाई में 0.9% घटकर 9.78 फीसदी रही     |   आरजी कर रेप-मर्डर केस: पूर्व TMC MLA निर्मल घोष पर पुलिस स्टेशन के बाहर भीड़ का हमला     |  

J-K: श्रीनगर के दाचीगाम इलाके में सेना को बड़ी कामयाबी, मुठभेड़ के दौरान तीन आतंकी ढेर

Jammu and Kashmir: जम्मू कश्मीर में श्रीनगर के दाचीगाम इलाके में सोमवार को सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ के दौरान तीन अज्ञात आतंकवादियों को ढेर कर दिया। सेना ने ये जानकारी दी। श्रीनगर स्थित सेना की चिनार कोर ने 'एक्स' पर पोस्ट किया-"तीन आतंकवादियों को भीषण गोलीबारी में मार गिराया गया है। अभियान जारी है।" मारे गए आतंकवादियों की पहचान और उनके समूह का पता लगाया जा रहा है।

सुरक्षा बलों ने पहलगाम हमले के दोषियों का पता लगाने के लिए तलाशी अभियान शुरू किया था। पिछले महीने मिली खुफिया सूचनाओं से पता चला था कि आतंकवादी दाचीगाम इलाके की ओर बढ़ सकते हैं, जो श्रीनगर शहर से लगभग 20 किलोमीटर दूर है। हालांकि, ये तुरंत स्पष्ट नहीं हो पाया है कि मारे गए तीनों आतंकवादी 22 अप्रैल को हुए पहलगाम हमले में शामिल थे या नहीं।

सुरक्षा बलों ने एक खुफिया सूचना के आधार पर सोमवार सुबह हरवान के मुलनार इलाके में आतंकवाद विरोधी अभियान शुरू किया। सुरक्षा बल जब इलाके की तलाशी ले रहे थे, तभी दूर से दो राउंड गोलियों की आवाज सुनाई दी। तुरंत इलाके में अतिरिक्त बल को भेजा गया और तलाशी अभियान तेजकर दिया गया, जिसमें तीन आतंकी ढेर हो गए।