Breaking News

CM विजय का बड़ा ऐलान, चेन्नई में 20 लाख वर्गफुट में बनेगा नया सचिवालय     |   राम मंदिर ट्रस्ट के नवनियुक्त CEO एयर मार्शल जितेंद्र मिश्र (रिटायर्ड) अयोध्या पहुंचे     |   'ईरान के साथ कारोबार करने वाले देशों पर लगाएंगे प्रतिबंध', अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो बोले     |   एक्टर दुनिया विजय के बेटे के खिलाफ केस दर्ज, क्लासमेट से दुर्व्यवहार करने पर एक्शन     |   'ईरान पर फिर से अटैक करने को तैयार अमेरिका', ट्रंप का बड़ा ऐलान     |  

Himachal: बीजेपी को वोट देने वाले तीन निर्दलीय विधायकों ने दिया इस्तीफा, बीजेपी में होंगे शामिल

Himachal Pradesh: हिमाचल प्रदेश में तीन निर्दलीय विधायक, जिन्होंने हाल के राज्यसभा चुनाव में बीजेपी उम्मीदवार के पक्ष में मतदान किया था, उन्होंने शुक्रवार को विधानसभा सचिव को अपना इस्तीफा सौंप दिया। उनमें से एक ने कहा कि वे बीजेपी में शामिल होंगे और उसके टिकट पर चुनाव लड़ेंगे।

तीन विधायक आशीष शर्मा (हमीरपुर निर्वाचन क्षेत्र), होशियार सिंह (देहरा) और केएल ठाकुर (नालागढ़) शुक्रवार को शिमला पहुंचे और विपक्ष के नेता जय राम ठाकुर से मुलाकात की। उसके बाद अपना इस्तीफा सौंप दिया।

पिछले महीने राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस के छह बागियों के साथ तीन निर्दलीय विधायकों ने बीजेपी उम्मीदवार के पक्ष में मतदान किया था।