Breaking News

गलत इरादे से हुआ बयान का इस्तेमाल: कॉकरोच वाले बयान पर बोले CJI सूर्यकांत     |   PM पर राहुल गांधी का बयान निम्नस्तरीय और निंदनीय, व्यक्तिगत पीड़ा हुई: राजनाथ सिंह     |   उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने चमोली टनल हादसे में लोगों की मौत पर दुख जताया     |   जुलाई में थोक मूल्य महंगाई में गिरावट, जुलाई में 0.9% घटकर 9.78 फीसदी रही     |   आरजी कर रेप-मर्डर केस: पूर्व TMC MLA निर्मल घोष पर पुलिस स्टेशन के बाहर भीड़ का हमला     |  

J-K: कुलगाम में सुरक्षाबलों की आतंकियों के साथ मुठभेड़, दो दहशतगर्द ढेर

Jammu and Kashmir: जम्मू कश्मीर के कुलगाम जिले में सुरक्षाबलों के साथ शनिवार को मुठभेड़ में दो आतंकी ढेर हो गए। अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ रात में शुरू हुई थी। 

सुरक्षाबलों को आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी मिली थी और उन्होंने दक्षिण कश्मीर जिले के अखल के वन क्षेत्र में घेराबंदी कर तलाश अभियान शुरू किया। अधिकारियों ने बताया कि शुरुआत में दोनों ओर से गोलीबारी होने के बाद रात में अभियान को रोक दिया गया था। 

उन्होंने बताया कि घेराबंदी को मजबूत किया गया और इलाके में अतिरिक्त बल को भी तैनात किया गया। सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच शनिवार सुबह गोलीबारी फिर शुरू हुई जिसमें दो आतंकवादी ढेर हो गए। उन्होंने बताया कि मारे गए आतंकवादी की पहचान और उसके संगठन का पता लगाया जा रहा है। मुठभेड़ अब भी जारी है।