Breaking News

गलत इरादे से हुआ बयान का इस्तेमाल: कॉकरोच वाले बयान पर बोले CJI सूर्यकांत     |   PM पर राहुल गांधी का बयान निम्नस्तरीय और निंदनीय, व्यक्तिगत पीड़ा हुई: राजनाथ सिंह     |   उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने चमोली टनल हादसे में लोगों की मौत पर दुख जताया     |   जुलाई में थोक मूल्य महंगाई में गिरावट, जुलाई में 0.9% घटकर 9.78 फीसदी रही     |   आरजी कर रेप-मर्डर केस: पूर्व TMC MLA निर्मल घोष पर पुलिस स्टेशन के बाहर भीड़ का हमला     |  

जबलपुर में 18 साल की युवती ने लगाई फांसी, सुसाइड नोट में लगाए ये आरोप

Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश के जबलपुर में सोमवार को 18 वर्षीय युवती ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बताया कि घटना गोसलपुर थाना इलाके में हुई। मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला है जिसमें ऋषभ सिंह परिहार नामक व्यक्ति पर परेशान करने की बात लिखी गई है।

पुलिस ने बताया कि उसके खिलाफ बीएनएस धारा 108 (आत्महत्या के लिए उकसाना) के तहत मामला दर्ज किया गया है। इससे पहले ऋषभ बीएनएस धारा 501 (अपमानजनक सामग्री नष्ट करना और अन्य मामले) से संबंधित मामलों में जेल जा चुका है। जबलपुर के एडीएसपी सूर्यकांत शर्मा ने बताया कि पुलिस टीमें गठित कर दी गई हैं और आरोपित को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।