Breaking News

इजरायली हमलों में 89 लोग मारे गए और 700 घायल: लेबनान     |   कुवैत का दावा- पॉवर स्टेशन, तेल टैंकर्स को ईरानी ड्रोन्स ने बनाया निशाना     |   अधीर रंजन चौधरी के काफिले की कार का हुआ एक्सीडेंट, ट्रक ने मारी टक्कर     |   नोएडा: गहरे गड्डे में भरे पानी में डूबने से एक स्टूडेंट की मौत     |   सऊदी अरब की ईस्ट-वेस्ट तेल पाइपलाइन पर ड्रोन हमला     |  

Gujarat: विधानसभा में राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम की 150वीं वर्षगांठ, स्वदेशी अपनाने का संकल्प

Gujarat: राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम की 150वीं वर्षगांठ के मौके पर गुजरात विधानसभा परिसर में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल भी कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान मुख्यमंत्री ने सभी के साथ राष्ट्रीय गीत का सामूहिक गायन किया।

कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने वंदे मातरम् के सामूहिक गायन के साथ स्वदेशी अपनाने की प्रतिज्ञा भी ली। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वंदे मातरम् को विकास का राजमार्ग, राष्ट्रीय जीवन का भव्य मार्ग और स्वतंत्रता की धड़कन बताया है।