Breaking News

MP में वही रहेगा जो एक शादी करेगा: सीएम मोहन यादव     |   चीन में भूस्खलन से कई घर दबे, 1000 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित जगह ले जाया गया     |   ‘पंजाब में कट्टर बेईमान पार्टी की सरकार’, जालंधर की रैली में PM नरेंद्र मोदी ने कहा     |   अमेरिका जब तक हमले नहीं रोकेगा, तब तक ईरान-होर्मुज में शांति नहीं लौटेगी: IRGC     |   ‘गाजियाबाद विकास का सुशासन मॉडल, हर वर्ग तक डेवलपमेंट’, बोले CM योगी     |  

पुणे में आवासीय इमारत में आग लगने से 15 साल के किशोर की मौत, पांच घायल

Maharashtra: पुणे में शुक्रवार को 14 मंजिला आवासीय इमारत में आग लगने से 15 साले के एक किशोर की मौत हो गई और पांच और घायल हो गए। एक अग्निशमन अधिकारी ने ये जानकारी दी। 

अधिकारी ने बताया कि उंद्री में जगदंबा भवन रोड पर स्थित मार्वल आइडियल सोसाइटी की 12वीं मंजिल पर स्थित एक फ्लैट में आग लग गई। उन्होंने बताया कि अग्निशमन अभियान के दौरान गैस सिलेंडर फट गया, जिससे दो अग्निशमन कर्मी घायल हो गए।

अधिकारी ने बताया, "पांच दमकल गाड़ियां और एक यांत्रिक सीढ़ी वाला वाहन घटनास्थल पर भेजा गया। जब दमकलकर्मी पानी की पाइप लेकर ऊपरी मंजिलों पर पहुंचे और आग बुझानी शुरू की तो एक सिलेंडर में विस्फोट हो गया, जिससे दो दमकलकर्मी और तीन निवासी घायल हो गए। इस घटना में 15 साल के एक बच्चे की मौत हो गई।"

उन्होंने बताया कि घायलों को निकटवर्ती अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है और जली हुई जगहों को ठंडा किया जा रहा है।