Breaking News

CM विजय का बड़ा ऐलान, चेन्नई में 20 लाख वर्गफुट में बनेगा नया सचिवालय     |   राम मंदिर ट्रस्ट के नवनियुक्त CEO एयर मार्शल जितेंद्र मिश्र (रिटायर्ड) अयोध्या पहुंचे     |   'ईरान के साथ कारोबार करने वाले देशों पर लगाएंगे प्रतिबंध', अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो बोले     |   एक्टर दुनिया विजय के बेटे के खिलाफ केस दर्ज, क्लासमेट से दुर्व्यवहार करने पर एक्शन     |   'ईरान पर फिर से अटैक करने को तैयार अमेरिका', ट्रंप का बड़ा ऐलान     |  

पन्ना में 107 साल की महिला ने घर से डाला वोट

मध्य प्रदेश के पन्ना के मडला गांव की रहने वाली 107 साल की गुंडाबाई राजपूत ने लोकसभा चुनाव के लिए घर से वोटिंग की। चुनाव आयोग ने बुजुर्गों और विकलांगों समेत अनुपस्थित श्रेणी के वोटरों के लिए घर से वोट डालने की सुविधा दी है। 15 अप्रैल को हुई घरेलू वोटिंग प्रक्रिया में खजुराहो संसदीय सीट के सात विधानसभा क्षेत्रों को शामिल किया गया।

गुंडाबाई के साथ-साथ 85 साल से ज्यादा उम्र के बाकी पात्र मतदाताओं और 40 फीसदी से ज्यादा विकलांगता वाले वोटरों ने मतदान केंद्रों पर जाए बिना वोटिंग की। मतदान टीमों ने ये सुनिश्चित किया कि अनुपस्थित श्रेणी के वोटर जो किसी वजह से इस वोटिंग प्रक्रिया से चूक गए हैं वे बाद में इसी तरह की बाकी प्रक्रियाओं के जरिए वोट डाल सकते हैं, ताकि कोई भी वोट करने से ना चूके।