Breaking News

छत्तीसगढ़ के सूरजपूर में तेजी बारिश में बहा पुल, 10 करोड़ की लागत से हुआ था निर्माण     |   वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्री की पिस्टल से चली गोली, 2 घायल     |   तमिलनाडु के थूथुकुडी-पालयमकोट्टई रोड पर स्थित एक प्राइवेट टू-व्हीलर शोरूम में लगी आग     |   हाथरस: सिकंदराराऊ इलाके में GT रोड पर हादसा, नोएडा की ओर आ रही कार अनियंत्रित होकर पलटी     |   मंगलुरु: BJP नेता ने सोनिया गांधी के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत, वंदे मातरम् के आपमान का लगाया आरोप     |  

महिला क्रिकेट वनडे सीरीज: भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 4 रन से हराया

स्मृति मंधाना और हरमनप्रीत कौर के शानदार शतकों की बदौलत भारत ने दक्षिण अफ्रीका को दूसरे वनडे में चार रनों से हरा दिया। स्मृति मंधाना ने 120 गेंदों में 136 रन बनाए जबकि हरमनप्रीत ने 88 गेंदों में नाबाद 103 रन बनाकर भारत का स्कोर 325 तक पहुंचा दिया।

दक्षिण अफ्रीका की लौरा और मारिज़ान ने भी शानदार शतक जमाए, लेकिन वे अपनी टीम को नहीं जिता सकीं। भारत के हिस्से में जीत आखिरी ओवर में आई और इस जीत के साथ ही भारत ने सीरीज में टू-जीरो की अजेय बढ़त हासिल कर ली है।

भारत की ओर से पूजा वस्त्राकर के 54 रन पर दो विकेट और दीप्ति शर्मा के 56 रन पर दो विकेट लिए। इनकी बदौलत दक्षिण अफ्रीका की टीम लक्ष्य से चार रन दूर रह गई। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला बेंगलुरु में रविवार को खेला जाएगा।