Breaking News

छत्तीसगढ़ के सूरजपूर में तेजी बारिश में बहा पुल, 10 करोड़ की लागत से हुआ था निर्माण     |   वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्री की पिस्टल से चली गोली, 2 घायल     |   तमिलनाडु के थूथुकुडी-पालयमकोट्टई रोड पर स्थित एक प्राइवेट टू-व्हीलर शोरूम में लगी आग     |   हाथरस: सिकंदराराऊ इलाके में GT रोड पर हादसा, नोएडा की ओर आ रही कार अनियंत्रित होकर पलटी     |   मंगलुरु: BJP नेता ने सोनिया गांधी के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत, वंदे मातरम् के आपमान का लगाया आरोप     |  

बेंगलुरू की हार के बाद हम मजबूती से वापसी करेंगे: ऋषभ पंत

भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने कहा कि खेल में हमेशा उतार-चढ़ाव आते रहेंगे लेकिन असफलता के बाद ‘हर बार मजबूत वापसी’ करना अहम है। भारत को रविवार को यहां न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में आठ विकेट से हार का सामना करना पड़ा। ये 36 सालों में न्यूजीलैंड की भारत में पहली टेस्ट जीत थी।  

पंत ने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘ ये खेल आपकी क्षमताओं का परीक्षण करेगा, आपको नीचे गिराएगा, आपको ऊपर उठाएगा और आपको फिर से वापस फेंक देगा। लेकिन जो लोग इसे पसंद करते हैं वे हर बार मजबूत होकर उभरते हैं।’’ पंत ने भारत की दूसरी पारी में 105 गेंद में 99 रन बनाकर मैच में टीम की मजबूत वापसी करवाई थी। भारत ने दूसरी पारी में 462 रन बनाए थे।

उन्होंने बेंगलुरू के दर्शकों का समर्थन के लिए शुक्रिया किया। सीरीज का दूसरा टेस्ट 24 अक्टूबर से पुणे में होगा। पंत ने लिखा, ‘‘ प्यार, समर्थन और उत्साहवर्धन के लिए बेंगलुरू के शानदार फैन को धन्यवाद। हम और मजबूत होकर वापस आएंगे