Breaking News

तमिलनाडु चुनाव: कमल हासन DMK दफ्तर पहुंचकर सीट शेयरिंग समझौते पर कर सकते हैं हस्ताक्षर     |   मिडिल ईस्ट की स्थिति पर राष्ट्रपति ट्रंप से सार्थक बातचीत हुई: PM मोदी     |   अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने PM मोदी से फोन पर की बात, मिडिल ईस्ट के मौजूदा हालात पर हुई चर्चा     |   2025 में पाकिस्तान सबसे प्रदूषित देशों की लिस्ट में अव्वल     |   एम्स में भर्ती हरीश राणा का निधन     |  

वरूण चक्रवर्ती T20I गेंदबाजों रैंकिंग में पहली बार शीर्ष पर, न्यूजीलैंड के जैकब डफी को पछाड़ा

ICC T20I Ranking: भारतीय स्पिनर वरूण चक्रवर्ती पहली बार आईसीसी टी20 अंतरराष्ट्रीय गेंदबाजों की रैंकिंग में पहले स्थान पर पहुंच गए हैं और यह उपलब्धि हासिल करने वाले तीसरे भारतीय बने।

आईसीसी ने एक बयान में कहा,‘‘भारतीय स्पिनर वरूण चक्रवर्ती को 2025 में लगातार अच्छे प्रदर्शन का ईनाम मिला है और वह आईसीसी पुरूष टी20 खिलाड़ियों की रैंकिंग में नंबर एक पर काबिज हो गए हैं।’’

चक्रवर्ती से पहले जसप्रीत बुमराह और रवि बिश्नोई आईसीसी टी20 गेंदबाजी रैंकिंग में शिखर पर पहुंच चुके हैं। चक्रवर्ती ने न्यूजीलैंड के जैकब डफी को पछाड़कर पहला स्थान हासिल किया।