Breaking News

'ईरान के साथ कारोबार करने वाले देशों पर लगाएंगे प्रतिबंध', अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो बोले     |   एक्टर दुनिया विजय के बेटे के खिलाफ केस दर्ज, क्लासमेट से दुर्व्यवहार करने पर एक्शन     |   'ईरान पर फिर से अटैक करने को तैयार अमेरिका', ट्रंप का बड़ा ऐलान     |   UP: बरेली में 140 दुकानों और मकानों पर चलेगा बुलडोजर     |   कांगो में इबोला वायरस का कहर, अब तक 3000 से अधिक लोगों की मौत     |  

युगांडा ने पापुआ न्यू गिनी को हराया, टी20 वर्ल्ड कप में दर्ज की अपनी पहली जीत

UGA vs PNG: टी20 विश्व कप 2024 के नौवें मुकाबले में युगांडा क्रिकेट टीम ने पापुआ न्यू गिनी को तीन विकेट से हराकर टी20 विश्व कप में अपनी पहली जीत दर्ज की। युगांडा के कप्तान ब्रायन मसाबा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी और पीएनजी की टीम को 77 रनों पर ही ढेर कर दिया।  जब युगांडा की टीम इस आसान स्कोर को चेज करने उतरी तो शुरू में ही लड़खड़ा गई लेकिन उसने 10 गेंद रहते लक्ष्य को हासिल कर लिया। 

78 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी युगांडा की आधी टीम 26 रनों पर पवेलियन लौट चुकी थी। लेकिन रियाजत अली शाह ने आखिरी तक संघर्ष किया और अपनी शानदार पारी से टीम को जीत दिलाई। उन्होंने इस रोमांचक मुकाबले में 56 गेंदों में 33 रनों पारी खेलकर टीम की पहली जीत में महत्वपूर्ण योगदान दिया। इसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया।

वहीं गेंदबाजी में टीम के सबसे सीनियर खिलाड़ी फ्रैंक नसुबुगा ने पीएनजी के बल्लेबाजों को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया था। उन्होंने चार ओवर में महज चार रन देकर दो विकेट झटक लिए। पापुआ न्यू गिनी की इस विश्व कप में ये लगातार दूसरी हार है। इससे पहले वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम ने उन्हें पांच विकेट से हराया था।