Breaking News

लखीसराय भगदड़: मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये मुआवजे का ऐलान     |   जन सुराज संस्थापक प्रशांत किशोर ने विधायक पद की शपथ ली     |   सोशल मीडिया पर बच्चों के अश्लील कंटेंट पर SC की फटकार, केंद्र से मांगा जवाब     |   राहुल गांधी ने छात्र आंदोलन को लेकर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को खत लिखा     |   पीएम मोदी ने बिहार के लखीसराय में भगदड़ में हुई लोगों की मौतों पर दुख जताया     |  

तिलक वर्मा ने शरीर पर बने स्‍पेशल टैटू को दिखाकर मनाया हाफ सेंचुरी का जश्न

भारत के उभरते युवा खिलाड़ी तिलक वर्मा ने एशियन गेम्स में बांग्लादेश के खिलाफ मात्र 26 गेंद पर नाबाद 55 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली। अपनी इस धाकड़ पारी का जश्न मनाने के लिए तिलक ने बेहद अनोखा अंदाज अपनाया, जिसका फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। तिलक वर्मा ने टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर में दूसरा अर्धशतक जड़ते हुए नाबाद पारी खेली। तिलक ने अपनी के दौरान 2 चौके और 6 छक्के लगाए और खास अंदाज में जश्न मनाया।

तिलक ने छक्का लगाकर अपना दूसरा टी20 अंतरराष्ट्रीय अर्धशतक पूरा किया। इसके बाद तिलक ने जर्सी उठाकर अपने शरीर पर बने मां और बेस्ट फ्रेंड के टैटू की तरफ इशारा किया। तिलक ने अपना दूसरा अर्धशतक अपनी मां और बेस्ट फ्रेंड सम्मी को समर्पित किया। तिलक का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।