Breaking News

लोकसभा की कार्यवाही गुरुवार सुबह ग्यारह बजे तक स्थगित     |   जस्टिस यशवंत वर्मा को पद से हटाने के लिए शीतकालीन सत्र में लाया जा सकता है महाभियोग प्रस्ताव     |   दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिले यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य     |   कर्नाटक में विभागों का बंटवारा, सीएम शिवकुमार ने अपने पास रखा वित्त विभाग     |   टाटा के चेयरमैन चंद्रशेखरन के इस्तीफे की पेशकश के बाद TCS में 4.97% की गिरावट     |  

IPL 2026: महेला जयवर्धने ने सूर्यकुमार का किया बचाव, कहा- हालिया मैचों में जिस तरह आउट हुए वो दुर्भाग्यपूर्ण

IPL 2026: खराब फॉर्म से जूझ रहे सूर्यकुमार यादव को मुंबई इंडियंस के मुख्य कोच महेला जयवर्धने का साथ मिला है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से हालिया मैचों में वे आउट हुए हैं, वो दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने इस स्टार बल्लेबाज को सलाह दी है कि वो अपनी प्रक्रिया और क्षमताओं पर भरोसा बनाए रखें।

आईपीएल के पिछले सीजन में सूर्यकुमार यादव का प्रदर्शन शानदार रहा था। हालांकि मौजूदा सीजन में वे मैदान पर जूझते नजर आ रहे हैं। उन्होंने आठ मैचों में 20.25 की औसत से सिर्फ 162 रन बनाए हैं। इसमें दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ बनाया गया अर्धशतक भी शामिल है।

चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मैच से पहले, मुंबई इंडियंस के मुख्य कोच महेला जयवर्धने ने सूर्यकुमार की फॉर्म पर अपनी राय जाहिर करते हुए कहा कि वो भी एक इंसान हैं और अपनी फॉर्म की वापसी के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं।

जयवर्धने ने यह भी माना कि सीजन की शुरुआत में कुछ मैच न जीत पाने की वजह से मुंबई इंडियंस मुश्किल स्थिति में आ गई है। हालांकि उन्होंने कहा कि टीम को अब भी पता है कि आगे बढ़ने के लिए क्या करना जरूरी है।

पांच बार की आईपीएल चैंपियन टीम मौजूदा सीजन में जूझती दिख रही है। उसने अब तक खेले गए 8 मैचों में से सिर्फ दो में जीत हासिल की है और वो अंक तालिका में नौवें नंबर पर है।