Breaking News

‘मिडिल ईस्ट संघर्ष के परिणामों का अनुमान लगाना कठिन’, रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने कहा     |   यूरोपीय संघ में गैस सप्लाई की सुरक्षा को लेकर कोई समस्या नहीं: EU आयोग प्रवक्ता     |   ईरान में युद्ध के चलते रूस की तेल से रोजाना $760 मिलियन की कमाई हो रही: क्रेमलिन     |   ‘ईरान के लिए बात करने वाले गंभीर रहें’, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा     |   ‘US को NATO की मदद की जरूरत नहीं’, ईरान जंग के बीच डोनाल्ड ट्रंप ने फिर कहा     |  

गौतम गंभीर को जान से मारने की धमकी, ISIS कश्मीर ने ईमेल भेजकर दिया थ्रेट

भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर को कथित रूप से धमकी भरे ईमेल मिले हैं जिसके बाद उनकी सुरक्षा संबंधी चिंता पैदा हो गई है। दिल्ली पुलिस ने गुरुवार को ये जानकारी दी। गंभीर को ये धमकी भरे ईमेल एक संदिग्ध जीमेल खाते से 22 अप्रैल को मिले। इसी दिन आतंकवादियों ने कश्मीर के पहलगाम में 26 लोगों को मार दिया था जिनमें अधिकतर पर्यटक थे। 

पुलिस उपायुक्त (मध्य) एम हर्षवर्धन ने एक बयान में कहा, ‘‘हमें गौतम गंभीर से जुड़ी एक ईमेल आईडी पर कथित रूप से धमकी भरे ईमेल प्राप्त होने के बारे में सूचित किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।’’ अधिकारी ने कहा, ‘‘गौतम गंभीर पहले से ही दिल्ली पुलिस की सुरक्षा में हैं और हम विशिष्ट सुरक्षा व्यवस्था पर टिप्पणी नहीं करते हैं।’’ 

पुलिस सूत्रों ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के पूर्व सांसद गंभीर को ‘आईएसआईएस कश्मीर’ नाम के प्रेषक से दो धमकी भरे मेल मिले है जिनमें ‘आई किल यू’ (मैं तुम्हें मार दूंगा) लिखा है। इस संबंध में राजिंदर नगर पुलिस स्टेशन में धमकी भरे मेल के स्क्रीनशॉट के साथ शिकायत दर्ज की गई है। 

शिकायत में कहा गया है, ‘‘प्रिय महोदय, नमस्कार। जैसा कि हमने बात की, कृपया भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर (पूर्व सांसद) की मेल आईडी पर प्राप्त ‘धमकी भरे मेल’ को नीचे देखें। कृपया तदनुसार प्राथमिकी (एफआईआर) दर्ज करें और परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करें।’’ 

यह पहली बार नहीं है जब गंभीर को धमकी दी गई है। इससे पहले 2022 में भी उन्हें इसी तरह की धमकियां मिली थीं जिसके बाद उनकी सुरक्षा कड़ी कर दी गई थी।