Breaking News

छत्तीसगढ़ के सूरजपूर में तेजी बारिश में बहा पुल, 10 करोड़ की लागत से हुआ था निर्माण     |   वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्री की पिस्टल से चली गोली, 2 घायल     |   तमिलनाडु के थूथुकुडी-पालयमकोट्टई रोड पर स्थित एक प्राइवेट टू-व्हीलर शोरूम में लगी आग     |   हाथरस: सिकंदराराऊ इलाके में GT रोड पर हादसा, नोएडा की ओर आ रही कार अनियंत्रित होकर पलटी     |   मंगलुरु: BJP नेता ने सोनिया गांधी के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत, वंदे मातरम् के आपमान का लगाया आरोप     |  

टी20 वर्ल्ड कप: अमेरिका को हराकर सुपर एट में पहुंचा भारत

भारतीय टीम ने शुरुआती झटकों से उबरते हुए सूर्यकुमार यादव और शिवम दुबे की शानदार साझेदारी से अमेरिका को टी20 विश्व कप के ग्रुप-ए मुकाबले में सात विकेट से हराकर सुपर ऐठ के लिए क्वालिफाई कर लिया है।

भारत ऑस्ट्रेलिया के बाद सुपर एट में जगह पक्की करने वाली दूसरी टीम बन गई।

अमेरिका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में आठ विकेट पर 110 रन बनाए।  भारत की ओर से अर्शदीप सिंह ने नौ रन देकर चार विकेट झटके। हार्दिक पंड्या को दो सफलताएं मिलीं। अक्षर को एक विकेट मिला। 

जवाब में भारतीय टीम ने 18.2 ओवर में तीन विकेट पर टारगेट हासिल कर लिया।

सूर्यकुमार यादव ने 49 बॉल पर नाबाद 50 रन बनाए, जबकि शिवम दुबे ने 35 बॉल पर नाबाद 31 रनों की पारी खेली। दोनों के बीच चौथे विकेट के लिए 65 बॉल पर 67 रन की पार्टनरशिप हुई।

ऋषभ पंत 18 रन बनाकर आउट हुए। कप्तान रोहित शर्मा ने तीन रन बनाए, जबकि विराट कोहली खाता नहीं खोल सके। सौरभ नेत्रवल्कर को दो विकेट मिले, अली खान ने एक विकेट लिया।