Breaking News

छत्तीसगढ़ के सूरजपूर में तेजी बारिश में बहा पुल, 10 करोड़ की लागत से हुआ था निर्माण     |   वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्री की पिस्टल से चली गोली, 2 घायल     |   तमिलनाडु के थूथुकुडी-पालयमकोट्टई रोड पर स्थित एक प्राइवेट टू-व्हीलर शोरूम में लगी आग     |   हाथरस: सिकंदराराऊ इलाके में GT रोड पर हादसा, नोएडा की ओर आ रही कार अनियंत्रित होकर पलटी     |   मंगलुरु: BJP नेता ने सोनिया गांधी के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत, वंदे मातरम् के आपमान का लगाया आरोप     |  

T20 World Cup 2024: नामीबिया के खिलाफ स्कॉटलैंड ने जीती हारी हुई बाज़ी

SCO vs NAM Match Report: गुरुवार को टी20 वर्ल्ड कप में स्कॉटलैंड और नामीबिया की टीमें आमने-सामने थी. इस मैच में स्कॉटलैंड ने नामीबिया को हरा दिया. पहले बल्लेबाजी करने उतरी नामीबिया ने 20 ओवर में 9 विकेट पर 155 रनों का स्कोर बनाया. इस तरह स्कॉटलैंड के सामने 156 रनों का लक्ष्य था.

स्कॉटलैंड ने 18.3 ओवर में 5 विकेट पर 157 रन बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया. बहरहाल, नामीबिया के खिलाफ स्कॉटलैंड ने 5 विकेट से शानदार जीत दर्ज की. वहीं, इस जीत के बाद स्कॉटलैंड ग्रुप-बी में टॉप पर पहुंच गई है. अब स्कॉटलैंड के 2 मैचों में 3 प्वॉइंट्स हैं. जबकि नामीबिया 2 मैचों में 2 प्वॉइंट्स के साथ तीसरे नंबर पर है.