Breaking News

लाल किला हमले का मास्टरमाइंड था अल-कायदा, UN रिपोर्ट में बड़ा खुलासा     |  

IPL 2026: पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को हराया, प्रियांश का शानदार प्रदर्शन

IPL 2026: आईपीएल 2026 में रविवार को पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर किंग्स पर 54 रन से जीत दर्ज की। मैच में प्रियांश आर्य ने शानदार भूमिका निभाई और 93 रन की तूफानी पारी खेली।

दिल्ली के 24 साल के खिलाड़ी ने अपनी पारी में महज 37 गेंद का सामना किया। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के उभरते हुए बल्लेबाज कूपर कॉनॉली का साथ दिया, जिन्होंने 45 गेंद में 87 रन की शानदार पारी खेली और पंजाब किंग्स को 20 ओवर में सात विकेट पर 254 रन का विशाल स्कोर बनाने में मदद की।

पारी के शुरू में एक रिव्यू चूकने से लखनऊ को भारी नुकसान हुआ। कॉनॉली ने इस मौके का पूरा फायदा उठाया और गेंदबाजों की जमकर धुलाई की। एलएसजी ने दोनों बल्लेबाजों और पंजाब के कप्तान श्रेयस अय्यर को जल्द आउट कर दिया, लेकिन तब तक मेजबान टीम ने मार्कस स्टोइनिस के लिए शानदार आधार तैयार कर दिया था। इसका उन्होंने भरपूर फायदा उठाया।

जवाब में, लखनऊ सुपर जायंट्स ने पावरप्ले में 61 रन बनाकर अच्छा प्रदर्शन तो किया, लेकिन वे कभी मुकाबले में नहीं रहे और 20 ओवर में पांच विकेट खोकर 200 रन ही बना पाए। कप्तान ऋषभ पंत और मिशेल मार्श जैसे खिलाड़ियों ने काफी कोशिश की, लेकिन प्रियांश और कॉनॉली की छक्कों की बारिश के सामने उनकी मंशा पूरी नहीं हुई।