Breaking News

असम: बाल विवाह के खिलाफ एक नवंबर से 30 दिन का स्पेशल क्रैकडाउन     |   ‘वंदे मातरम्’ पर सोनिया गांधी से BJP का सवाल- इतनी नफरत क्यों?     |   गुजरात: 80वें स्वतंत्रता दिवस पर सीएम भूपेंद्र पटेल ने किए 3 बड़े ऐलान     |   सही दिशा नहीं मिली तो बोझ बन जाएंगे युवा: मोहन भागवत     |   ग्रामीण स्कूलों के सोशल ऑडिट की आज से देशव्यापी शुरुआत     |  

IPL 2025: सुदर्शन ने हासिल की ऑरेंज कैप, आईपीएल में 2000 रन बनाने वाले दूसरे सबसे तेज खिलाड़ी बने

साई सुदर्शन इन दिनों जबरदस्त फॉर्म में हैं और शुक्रवार (दो मई) को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच आईपीएल 2025 के मैच के दौरान उन्होंने टी20 में 2000 रन बनाने वाले दुनिया के दूसरे सबसे तेज बल्लेबाज बनकर इतिहास रच दिया।

तमिलनाडु के 23 साल के बाएं हाथ के बल्लेबाज ने 55वें टी20 मैच की 54वीं पारी में 2000 रन का आंकड़ा पार किया। ऑस्ट्रेलिया के शॉन मार्श ही सुदर्शन से पहले टी20 में 2000 रन का आंकड़ा पार कर पाए हैं।

सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 48 रन की धमाकेदार पारी के दौरान सुदर्शन ने ऑरेंज कैप भी हासिल की और इस सीजन में टूर्नामेंट में 500 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए।