Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

IPL 2026: राजस्थान के खिलाफ वापसी पर होगी दिल्ली की निगाहें, DC स्क्वॉड में हुई मिचेल स्टॉर्क की वापसी

IPL 2026: दिल्ली कैपिटल्स के पास पिछले कुछ मैच के निराशाजनक नतीजों पर विचार के लिए ज्यादा समय नहीं है क्योंकि टीम को शुक्रवार को जयपुर में इंडियन प्रीमियर लीग मैच में आत्मविश्वास से भरी राजस्थान रॉयल्स टीम का सामना करना है।

अक्षर पटेल की अगुआई वाली दिल्ली की टीम के लिए यह सत्र काफी मुश्किलों भरा रहा है। पिछले दो मैच में टीम के प्रदर्शन में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिला। एक तरफ उन्होंने 250 से अधिक का स्कोर बनाया लेकिन विरोधी टीम ने विश्व रिकॉर्ड बनाते हुए उस लक्ष्य को हासिल कर लिया वहीं दूसरी तरफ वे रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के खिलाफ सिर्फ 75 रन पर ऑल आउट हो गए।

दिल्ली के लिए सबसे बड़ी चिंता उनकी बल्लेबाजी में निरंतरता की कमी रही है। लोकेश राहुल, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स और समीर रिजवी जैसे खिलाड़ियों ने बीच-बीच में अच्छा योगदान दिया है लेकिन पूरी टीम मिलकर एक साथ अच्छा प्रदर्शन करने में नाकाम रही है।

गेंदबाजी के मोर्चे पर कुछ अच्छी खबरें भी हैं। तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क एक मई से खेलने के लिए क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया से मंजूरी मिलने के बाद टीम में वापसी करने के लिए तैयार हैं। दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाजी कोच मुनाफ पटेल ने कहा कि वे रोजाना स्टार्क के आने के बारे में पूछताछ कर रहे हैं।

वहीं दूसरी ओर, राजस्थान रॉयल्स पूरे जोश के साथ मैदान में उतर रही है। वे अंक तालिका में चौथे स्थान पर हैं और हाल ही में उन्होंने पंजाब किंग्स को इस सीजन की पहली हार का स्वाद चखाया है। उनका आक्रामक टॉप ऑर्डर और बेहतर होता मिडिल ऑर्डर उन्हें एक बेहद मजबूत टीम बनाता है।

राजस्थान के लिए एक और सकारात्मक बात यह है कि धीमी शुरुआत के बाद उनका मध्यक्रम अब लय में आ गया है। इससे टीम को और ज्यादा संतुलन मिलता है और पूरी पारी के दौरान उन्हें रोकना और भी मुश्किल हो जाता है। दबाव में दिख रहे दिल्ली के आक्रमण के खिलाफ राजस्थान की टीम एक बार फिर अच्छा प्रदर्शन करना चाहेगी।