Breaking News

इजरायली हमलों में 89 लोग मारे गए और 700 घायल: लेबनान     |   कुवैत का दावा- पॉवर स्टेशन, तेल टैंकर्स को ईरानी ड्रोन्स ने बनाया निशाना     |   अधीर रंजन चौधरी के काफिले की कार का हुआ एक्सीडेंट, ट्रक ने मारी टक्कर     |   नोएडा: गहरे गड्डे में भरे पानी में डूबने से एक स्टूडेंट की मौत     |   सऊदी अरब की ईस्ट-वेस्ट तेल पाइपलाइन पर ड्रोन हमला     |  

अल्मोड़ा में खेल महाकुंभ 2024 की हुई शुरुआत

अल्मोड़ा में खेल महाकुंभ 2024 की शुरुआत हो गई है। खेल मंत्री रेखा आर्य ने हेमवति नंदन बहुगुणा स्टेडियम में मशाल जलाकर खेल महाकुंभ की शुरुआत की। इस मौके पर विधायक मनोज तिवारी भी मौजूद रहे। अल्मोड़ा में आज न्याय पंचायत स्तर की प्रतियोगिताओं से खेल महाकुंभ का आगाज हुआ।

खेल महाकुंभ में एथलेटिक्स, कबड्डी, खो-खो, वॉलीबॉल, फुटबॉल, बैडमिंटन, जूडो, बॉक्सिंग, टेबल-टेनिस, ताइक्वांडो, कराटे, बास्केटबॉल, योगासन, हैंडबॉल, मलखंब, हॉकी आदि खेलों में खिलाड़ी अपना दमखम दिखाएंगे। न्याय पंचायत के बाद ब्लॉक जिला और राज्य स्तर में प्रतियोगिता खेली जाएगी। समापन 31 जनवरी 2025 को होगा।