Breaking News

छत्तीसगढ़ के सूरजपूर में तेजी बारिश में बहा पुल, 10 करोड़ की लागत से हुआ था निर्माण     |   वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्री की पिस्टल से चली गोली, 2 घायल     |   तमिलनाडु के थूथुकुडी-पालयमकोट्टई रोड पर स्थित एक प्राइवेट टू-व्हीलर शोरूम में लगी आग     |   हाथरस: सिकंदराराऊ इलाके में GT रोड पर हादसा, नोएडा की ओर आ रही कार अनियंत्रित होकर पलटी     |   मंगलुरु: BJP नेता ने सोनिया गांधी के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत, वंदे मातरम् के आपमान का लगाया आरोप     |  

T20 WC: सेमीफाइनल में पहुंचा दक्षिण अफ्रीका, वेस्टइंडीज को तीन विकेट से हराया

SA vs WI: टी20 वर्ल्ड कप के सुपर एट के ग्रुप टू मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को तीन विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ दक्षिण अफ्रीका की टीम सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ये नॉकआउट मुकाबला एंटीगुआ के सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम में खेला गया।

दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज की टीम ने रोस्टन चेज की 42 गेंद पर 52 रन की पारी खेली और आठ विकेट पर 135 रन बनाए।

इसके बाद दक्षिण अफ्रीका का स्कोर जब दो ओवर के बाद दो विकेट के नुकसान पर 15 रन पर था, तभी बारिश की वजह से मैच के कुछ देर के लिए रोकना पड़ा। 

दक्षिण अफ्रीका को 17 ओवर में 123 रन का लक्ष्य मिला, जिसे उसने 16 ओवर की पहली गेंद पर ही सात विकेट खोकर हासिल कर लिया। 

बता दें, दक्षिण अफ्रीका की टीम सेमीफाइनल में पहुंचने वाली दूसरी टीम है। जबकि डिफेंडिंग चैंपियन इंग्लैंड सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करने वाली पहली टीम है।