Breaking News

रूस-यूक्रेन शांति वार्ता के बीच पुतिन और लुकाशेंको की मुलाकात, मानवीय मदद पर हुई चर्चा     |   दिल्ली के नांगली विहार में सीवर में गिरा 4 साल का बच्चा, NDRF समेत कई टीमें रेस्क्यू में जुटीं     |   पंजाब में पराली जलाने का आंकड़ा 5000 पार, किसानों पर 79.75 लाख रुपये का जुर्माना     |   दिल्ली में प्रदूषण बरकरार, इंडिया गेट के आसपास AQI 242     |   लंदन में भारत विरोधी प्रदर्शनों पर 50 भारतीय संगठनों ने राष्ट्रपति मुर्मु को लिखी चिट्ठी     |  

श्रीलंका में त्रिकोणीय सीरीज के लिए 'भारत ए' टीम घोषित, सूर्यवंशी को मिला मौका, तिलक करेंगे कप्तानी

India A Squad: युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी को जून में श्रीलंका में होने वाली आगामी एकदिवसीय त्रिकोणीय श्रृंखला के लिए भारत ए टीम में शामिल किया गया है। त्रिकोणीय श्रृंखला में मेजबान श्रीलंका ए, भारत ए और अफगानिस्तान ए शामिल होंगे। सीमित ओवरों की त्रिकोणीय श्रृंखला के बाद भारत ए, श्रीलंका ए के खिलाफ दो बहु-दिवसीय मैच भी खेलेगा। बल्लेबाज तिलक वर्मा भारत ए टीम का नेतृत्व करेंगे।

त्रिकोणीय श्रृंखला के लिए भारत ए टीम:
तिलक वर्मा (कप्तान), प्रियांश आर्य, वैभव सूर्यवंशी, रियान पराग (उप-कप्तान), आयुष बडोनी, निशांत सिंधु, हर्ष दुबे, सूर्यांश शेडगे, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), विप्रज निगम, यश ठाकुर, युद्धवीर सिंह, अंशुल कंबोज, अरशद खान।