Breaking News

छत्तीसगढ़ के सूरजपूर में तेजी बारिश में बहा पुल, 10 करोड़ की लागत से हुआ था निर्माण     |   वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्री की पिस्टल से चली गोली, 2 घायल     |   तमिलनाडु के थूथुकुडी-पालयमकोट्टई रोड पर स्थित एक प्राइवेट टू-व्हीलर शोरूम में लगी आग     |   हाथरस: सिकंदराराऊ इलाके में GT रोड पर हादसा, नोएडा की ओर आ रही कार अनियंत्रित होकर पलटी     |   मंगलुरु: BJP नेता ने सोनिया गांधी के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत, वंदे मातरम् के आपमान का लगाया आरोप     |  

पृथ्वी शॉ की मुंबई टीम में वापसी, 28 संभावित खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल

Syed Mushtaq Ali Trophy: पृथ्वी शॉ और श्रेयस अय्यर को 23 नवंबर से 15 दिसंबर तक होने वाले सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी टूर्नामेंट के लिए मुंबई के 28 संभावित खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल किया गया है । लीग के मुकाबले 23 नवंबर से पांच दिसंबर तक जबकि नॉकआउट नौ से 15 दिसंबर तक खेले जाएंगे।

28 खिलाड़ियों की लिस्ट में पृथ्वी शॉ का शामिल होना, एक खिलाड़ी के लिए नई जिंदगी मिलने जैसा है। वो चैंपियन मुंबई के लिए रणजी ट्रॉफी में खेलने की दौड़ से बाहर हो गए थे। मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन के अधिकारी ने बताया, "जब वे मैदान पर होते हैं तो आपको उनकी फिटनेस और उनकी दौड़ को देखना होगा।"

लिस्ट में भारत और मुंबई के इन-फॉर्म बल्लेबाज श्रेयस अय्यर का नाम भी शामिल हैं। वो रणजी ट्रॉफी में अपने आखिरी दो मैचों में 142 और 233 के स्कोर के साथ नेशनल लेवल पर अपना नाम फिर से दर्ज करा रहे हैं।