Breaking News

किसानों के दिल्ली कूच के ऐलान के बाद हरियाणा पुलिस ने खनौरी बॉर्डर पर बढ़ाई सख्ती     |   फंदे से लटका मिला ममता बनर्जी के करीबी और बंगाल असेंबली के पूर्व डिप्टी स्पीकर का शव     |   कर्नाटक लोक भवन आज से 18 अगस्त तक आम लोगों के लिए खुला रहेगा     |   सबरीमाला मंदिर आज शाम चिंगम महीने की पूजा के लिए खुलेगा, कल से श्रद्धालुओं को दर्शन     |   राष्ट्रपति भवन का अमृत उद्यान आज से 14 सितंबर तक आम लोगों के लिए खुलेगा     |  

इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, मोहम्मद शमी की हुई वापसी

करीब 14 महीने पहले अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाले अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की शनिवार को इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की आगामी टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज के लिए भारतीय टीम में वापसी हुई। 

34 साल के शमी ने भारत के लिए आखिरी मैच 19 नवंबर को अहमदाबाद में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2023 वनडे विश्व कप फाइनल खेला था। इसके बाद वह टखने की चोट के कारण लंबे समय तक टीम से बाहर रहे और इसके लिए उन्होंने पिछले साल सर्जरी करवाई थी। 

घुटने में सूजन के कारण शमी ऑस्ट्रेलिया में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए भारतीय टीम में शामिल नहीं हो सके। इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज का पहला मैच कोलकाता में 22 जनवरी को खेला जाएगा। सूर्यकुमार यादव 15 सदस्यीय भारतीय टीम की कप्तानी करेंगे। अक्षर पटेल को टीम का उप-कप्तान बनाया गया है। टीम में ऋषभ पंत और यशस्वी जायसवाल को जगह नहीं मिली है। 

भारतीय टीम: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, रिंकू सिंह, नीतिश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल (उप-कप्तान), हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद शमी, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, वाशिंगटन सुंदर, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर)।