Breaking News

नेपाल की बाढ़ से 22 लाख टन मलबा, 17 नगरपालिकाओं में 84 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित     |   कांगो में इबोला का कहर तेज, 3 हजार पहुंचा मौतों का आंकड़ा     |   कानपुर: पेपर लीक के आरोप के बाद एक सेंटर पर BSF की परीक्षा रद्द     |   रिटायर्ड एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा बन सकते हैं राम मंदिर ट्रस्ट के नए CEO     |   अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ा, फिर शुरू हुए जवाबी हमले     |  

SRH प्ले ऑफ में पहुंचने वाली तीसरी टीम बनी

सनराइजर्स हैदराबाद ने इंडियन प्रीमियर लीग के प्ले-ऑफ के लिए क्वालीफाई कर लिया। हैदराबाद में गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया।

अब एक प्वाइंट के साथ सनराइजर्स के अंक तालिका में 15 अंक हो गए हैं, जबकि एक मैच खेला जाना अभी बाकी है। एसआरएच का आखिरी लीग मैच 19 मई को पंजाब किंग्स के साथ है, जो प्ले-ऑफ से पहले ही बाहर है।

इसके साथ ही पिछले साल की रनर्स अप और 2022 की चैंपियन जीटी प्ले-ऑफ की दौड़ से बाहर हो गई है। जीटी का पिछला मैच भी बारिश की वजह से रद्द हो गया था। टीम ने 14 मैच में 12 अंक के साथ सीजन खत्म किया। 

इस आईपीएल में बारिश और गीली आउटफील्ड की वजह से दूसरी बार मैच रद्द हुआ है।