Breaking News

छत्तीसगढ़ के सूरजपूर में तेजी बारिश में बहा पुल, 10 करोड़ की लागत से हुआ था निर्माण     |   वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्री की पिस्टल से चली गोली, 2 घायल     |   तमिलनाडु के थूथुकुडी-पालयमकोट्टई रोड पर स्थित एक प्राइवेट टू-व्हीलर शोरूम में लगी आग     |   हाथरस: सिकंदराराऊ इलाके में GT रोड पर हादसा, नोएडा की ओर आ रही कार अनियंत्रित होकर पलटी     |   मंगलुरु: BJP नेता ने सोनिया गांधी के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत, वंदे मातरम् के आपमान का लगाया आरोप     |  

2027 वनडे वर्ल्ड कप खेल सकते हैं रोहित शर्मा, बचपन के कोच दिनेश लाड ने जताया भरोसा

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा के बचपन के कोच दिनेश लाड का मानना ​​है कि उनका शिष्य अगले दो-तीन साल तक खेलना जारी रख सकता है। उनके मुताबिक रोहित 2027 वनडे वर्ल्ड कप तक खेल सकते हैं। कोच दिनेश लाड का मानना है कि 37 साल के हो चुके रोहित क्रिकेट के मैदान पर कब तक दिखेंगे ये काफी हद तक उनकी फिटनेस पर निर्भर है।

कोच लाड को लगता है कि रोहित 2025 वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के बाद संन्यास ले सकते हैं, लेकिन वे चाहते हैं कि रोहित लंबे वक्त तक खेलें और डब्ल्यूटीसी और वर्ल्ड कप दोनों जीतने का लक्ष्य रखें। वे चाहते हैं कि रोहित अपने करियर के आखिर तक टी20 वर्ल्ड कप, वनडे वर्ल्ड कप और वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप तीनों खास ट्रॉफियां अपने पास रखें। कोच लाड ने मैदान पर बेहतरीन खेल दिखा रहे युवा क्रिकेटरों की भी तारीफ की।