Vijay Hazare Trophy: भारतीय ऑलराउंडर नितीश कुमार रेड्डी को शुक्रवार को 24 दिसंबर से देश भर में शुरू होने वाले विजय हजारे ट्रॉफी टूर्नामेंट के लिए आंध्र प्रदेश टीम का कप्तान नियुक्त किया गया है। नितीश ने हाल ही में हुई सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में भी तीन मैच खेले थे और छह विकेट लिए थे।
आंध्र प्रदेश को दिल्ली, रेलवे, ओडिशा, सौराष्ट्र, गुजरात, हरियाणा, सर्विसेज और रेलवे के साथ ग्रुप डी में रखा गया है। वे अपने लीग मैच बेंगलुरू में खेलेंगे। आंध्र प्रदेश 24 दिसंबर को दिल्ली के खिलाफ मैच से अपने अभियान की शुरुआत करेगा। टीम 21 दिसंबर को बेंगलुरू पहुंचेगी और वहां ट्रेनिंग सेशन करेगी।
आंध्र प्रदेश टीम: नीतीश कुमार रेड्डी (कप्तान), रिकी भुई, के.एस. भरत (विकेटकीपर), अश्विन हेब्बर, शेख रशीद, हेमंत रेड्डी, एस.डी.एन.वी. प्रसाद, वाई. संदीप, एम. धनुष, सौरभ कुमार, बी. विनय कुमार, टी विनय, सीएच स्टीफन, पी.वी. सत्यनारायण राजू, के.एस.एन. राजू, जे. साकेत राम, सी.आर. ज्ञानेश्वर, सी.एच. संदीप।