Breaking News

लोकसभा में फाइनेंस बिल 2026 पर चर्चा शुरू, कांग्रेस सांसद अमर सिंह ने की शुरुआत     |   ‘एयर डिफेंस सिस्टम ने बंदर अब्बास के पास 2 अमेरिकी ड्रोन मार गिराए’, ईरान का दावा     |   वेस्ट एशिया संकट: ‘नागरिकों-पावर प्लांट पर हमले गलत’, लोकसभा में पीएम मोदी ने कहा     |   वेस्ट एशिया संकट: ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज की रुकावट अस्वीकार्य’, लोकसभा में बोले PM मोदी     |   ‘बातचीत के जरिए होर्मुज से भारत के कई जहाज निकले’, लोकसभा में पीएम मोदी ने कहा     |  

रोहित शर्मा बने दुनिया के नंबर 1 वनडे बल्लेबाज, कप्तान शुभमन गिल को छोड़ा पीछा

Cricket News: 38 साल की उम्र में रोहित शर्मा वनडे क्रिकेट में दुनिया के नंबर वन बल्लेबाज बन गए हैं। आईसीसी की ताजा रैंकिंग में रोहित शर्मा ने वनडे रैंकिंग में पहला नंबर स्थान हासिल कर इतिहास रच दिया है।

बता दें कि हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के आखिरी मैच में उन्होंने शतकीय पारी खेली थी और भारत को जीत दिलाई थी। रोहित ने ऑस्ट्रेलिया वनडे सीरीज में 101 की औसत से 202 रन बनाने का कमाल किया था। हिट मैन को उनकी बेहतरीन पारी का फल मिला और वो अब वनडे में इस समय दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज बन गए हैं।

रोहित शर्मा 781 रेटिंग प्वाइंट के साथ आईसीसी वनडे रैंकिंग में टॉप पर पहुंचे हैं। जबकि अफगानिस्तान के इब्राहिम जदरान दूसरे स्थान पर हैं। वहीं, गिल 745 अंकों के साथ दो स्थान गिरकर तीसरे स्थान पर आ गए हैं। वहीं अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली 725 अंकों के साथ छठे स्थान पर है।